बलियाः मंडलायुक्त और डीएम की सिफारिश के बावजूद घोटालेबाज़ों को संरक्षण देने वाले डीएसओ अभी तक नहीं हुए सस्पेंड!

बलिया डेस्क :  मंडलायुक्त और ज़िलाधिकारी की सिफारिश के बावजूद ज़िलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कृष्ण गोपाल पांडेय के खिलाफ़ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएसओ पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किए जाने की मांग की जा रही है।
दरअसल, 25 जून 2019 से 17 फरवरी 2020 तक कुल 34 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गई थीं।

जिसके बाद डीएसओ को पत्र के ज़रिए इस बात की जानकारी दी गई और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लेकिन डीएसओ ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद मंडलायुक्त ने इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग को एक पत्र लिखा। पत्र में मंडलायुक्त ने मामले की पूरी जानकारी दी और डीएसओ के खिलाफ़ कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की। लेकिन इसके बावजूद डीएसओ के खिलाफ़ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

मामले की जांच उपायुक्त खाद्य एवं रसद द्वारा की गई थी। उपायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 12 जून 2020 में यह उल्लेख किया गया है कि डीएसओ ने 26 उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ़ जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि इन विक्रेताओं ने आवश्यक वस्तुओं के वितरण में गंभीर अनियमितताएं को जाम दिया है। लेकिन इसके बावजूद डीएसओ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि डीएसओ द्वारा घोटालेबाज़ उचित दर विक्रेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे इनकी सत्य निष्ठा संदेह के घेरे में हैं। इनकी इस कार्यप्रणाली को लेकर दिन-ब-दिन शिकायतें भी मिल रही हैं। ऐसे में इनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जाए और जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ जांच बैठाई जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago