बलिया में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे लोग, जिला अस्पताल में नहीं हो रही सुनवाई

बलिया में गर्मी के बीच लगातार हो रही मौतों ने सभी को हिला कर रख दिया है। जिले से दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही है।

इस बीच अब मृतकों के परिजन मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। जब गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव निवासी राज कुमार गुप्ता अपनी पत्बनी की मौत का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 16 जून को उसकी पत्नी सुमन देवी (35) की तबीयत खराब हुई और जब वह उपचार के लिए लाए तो चिकित्सकों भर्ती कर लिया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के मुखाग्नि देने के बाद से ही वह जिला अस्पताल में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आज भी वो अस्पताल पहुंचे, लेकिन संबंधित पटल पर बाबुओं की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। वैसे तो यूपी के कई जिलों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है बलिया में जहां 4 दिन के अंदर 57 लोगों की मौत हो चुकी है।  बलिया के अलावा कानपुर, वाराणसी और अयोध्या में लोग झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago