Categories: बलिया

बलियाः काम के सिलसिले में घर से निकला युवक, अगली सुबह कुएं में मिला शव

बलियाः हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में एक 35 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मृतक का नाम सैफुद्दीन 35 वर्ष पुत्र अली हुसैन के रुप में हुई। जो कि हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक युवक गुरुवार को काम से गया था। लेकिन देर शाम 8 बजे तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने आस-पास तलाश की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका।

अगली सुबह शुक्रवार को गांव के पास स्थित कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। जब कुएं में झांककर देखा तो युवक दिखाई दिया। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शव को बाहर निकलवाया और लास पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago