Categories: बलिया

बलियाः पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

बलिया जिले में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में इंद्रजीत यादव रहते है। उन्होंने सोमवार की रात में अपना कमरा अंदर से बंद तक छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार को परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कमरा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो इंद्रजीत का फंदे से लटका शव दिखा।

इसके बाद घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उभांव के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डी के श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई बब्बन यादव के अनुसार, इंद्रजीत का गत 16 और 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि में पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी कमरे से बाहर सोने के लिए चली गयी। इस बीच इंद्रजीत यादव ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago