Categories: बलिया

बलियाः रेलवे पटरी पर स्टंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया। रेलवे ट्रैक पर साइकिल चलाकर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। युवक की रेलवे ट्रैक पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

बता दें कि रेल मंत्री को ट्विटर हैंडल पर एक फोटो सहित शिकायत मिली। इसमें एक लड़का कई बार रेलवे लाइन की पतली पटरी के ऊपर साइकिल चलाते हुए वीडियो शूट कर रहा था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन व्यूज मिले थे।

वीडियो को देख राजस्थान निवासी एक युवक ने ट्विटर के माध्यम से इस तरह के स्टंट को रोकने की शिकायत की। इसके बाद रेल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर डाल, कार्रवाई का निर्देश दिया। वीडियो व फोटो में रेलवे किलोमीटर 85 लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गाजीपुर सिटी प्रभारी ने जांच की तो यह स्थान चितबड़ागांव और ताजपुर डेहमा स्टेशन के मध्य का होना पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो स्टंट करने वाला रजनीश राजभर निवासी धर्मापुर थाना चितबड़ागांव निकला। उसने सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए वीडियो बनाया था। आरपीएफ ने गांव से उसे गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। आरपीएफ की ओर से ग्रामीणों के बीच जन जागरुकता अभियान भी चलाया गया।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago