Categories: बलिया

बलियाः सगी बहनों का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। दोनों बहनों के गायब होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद दोनों किशोरियों को अपरहरणकर्ताओं के साथ पकड़ लिया गया।

परिजनों ने अपरहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले किया। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया दो युवकों द्वारा दो किशोरियों को झांसा देकर अन्यत्र लेकर भागने के लिए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसकी भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की रात में ही घेराबंदी कर दोनों किशोरियों को कब्जे में लेने के साथ दोनों युवकों को दबोच लिया।

घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363, 366 तथा 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

4 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 day ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago