बलिया – परिवार रजिस्टर की नक़ल लेने गए शख्स ने सेक्रेटरी पर लगाया धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप

बलिया डेस्क :  बलिया के सिकंदरपुर तहसील के एक सेक्रेटरी  पर परिवार रजिस्टर की नक़ल लेने गए शख्स ने धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विडियो में  देखा सकता है कि सेक्रेटरी वीडियो बनाने वाले शख्स से बदसलूकी करते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में जब बलिया खबर की टीम ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि विडियो को नवानगर ब्लाक के सोनू गुप्ता पुत्र स्वर्गीय संजय गुप्ता चेतन किशोर ने बनाया है।

वहीँ इस बारे में सोनू गुप्ता से बात करने पर इस विडियो के पीछे तथ्य का पता चला। सोनू गुप्ता ने बलिया ख़बर को बताया कि वह परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिये दौड़ते दौड़ते परेशान हो गए हैं। 10 दिनों से लगातार ब्लॉक का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। परिवार रजिस्टर का नकल निकलवाने के लिए बार-बार नवानगर ब्लॉक जाकर लौटना पड़ता था। जिससे मैं मानसिक व शारीरिक दोनों तौर पर थक चुका था।

यही नही सेक्रेट्री सुनील कुमार बार-बार मेरे काम को टाल रहे थे। जिसके बाद मैंने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने का फैसला किया। वहीँ जब बलिया ख़बर की टीम ने सेक्रेटरी सुनील कुमार से बात की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है।

सेक्रेटरी सुनील का कहना है कि 10 दिन से दौड़ाने कि बात झूठी है। कल ही ADM साहेब ने साइन किया है फिर 10 दिन से मैं कैसे दौड़ा सकता हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कोई बदसलूकी नहीं की। सोनू गुप्ता किसी और का परिवार रजिस्टर्ड बनवाना चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा ज़मीन जायदाद का मामला होने के नाते डीएम ने ऐसा करने से साफ़ मना करने का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago