Categories: बलिया

बलियाः कच्ची शराब मामले में बड़ी कार्यवाही, बीट सिपाही व डायल 112 के मुख्य आरक्षी निलंबित

बलिया जिले के पचखोरा और कचबचिया कला में कच्ची शराब बेचने से संबंधित मामले में बीट सिपाही और डायल 112 के मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।जिलाधिकारी अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने यह बड़ी कार्यवाही की है।

डीएम व एसपी ने अब मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सदर को सौंप दी है। दोनों अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। बता दें कि जिले के पचखोरा व कचबचिया कला में कच्ची शराब बेचने से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके डीएम व एसपी ने अपने संज्ञान में लिया।

और तुरंत ही उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी व जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम भेजकर प्रकरण की जांच कराई गई। टीम ने खोजबीन करते हुए वीडियो में दिख रही महिला और अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ही पुलिस को इलाके के पास गन्ने का रस निकालने वाला कोल्हू व गुड़ बनाने का कड़ाहा मिला। वहीं बगल के एक कमरे में द्रव्य पदार्थ तैयार किया जाता है।

जिसके बाद पुलिस ने सैंपल बरामद किया। और इसके आधार पर सुखपुरा थाने में आबकारी अधिनियम के साथ भारतीय दण्ड विधान के अन्तर्गत राजकुमारी पत्नी रामजी यादव, लल्लन यादव व विश्वनाथ राजभर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीट सिपाही और डायल 112 के मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago