बलियाः नीलामी प्रकिया के तहत होगा लोहिया मार्केट की दुकानों का आंवटन, डीएम ने किया निरीक्षण

बलिया के बड़ा गड़हा मोहल्ला में स्थित लोहिया मार्केट के दुकानों के आवंटन प्रकिया तेज हो गई है। नीलामी प्रकिया के तहत दुकानों को आवंटित किया जाएगा। दुकानों के आवंटन से पहले डीएम सौम्या अग्रवाल ने एडीएम राजेश सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व चेयरमैन अजय कुमार के साथ बाजार का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। साथ ही ईओ सत्य प्रकाश सिंह को जल्द सफाई कराने के साथ ही अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह में अंदर लोहिया मार्केट पूरी तरह हर सुविधा से लैस हो जाना चाहिए। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में नगरपालिका अधिकारियों संग बैठक कर दुकान आवंटन का मसौदा तैयार किया गया।बता दें कि 2005 में गइहा मोहल्ला में लोहिया मार्केट का शिलान्यास हुआ था। तब 350 दुकानों कार्यालय व पार्किंग का निर्माण होने वाला था। लेकिन बजट के अभाव में 165  दुकानें ही बन सकी। 2021 में पांच एखड़ में आधा अधूरा मार्केट तैयार हुआ है। लेकिन करीब 16 साल के लंबे अरसे के बाद मार्केट में चहल-पहल बढ़ेगी। यह बाजार बलिया नगरपालिका को एक नई पहचान देगा। इससे आय भी बढ़ेगी और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। एक छत के नीचे लोग सभी तरह के सामानों की खरीदारी कर सकेंगे।

नगरपालिका ईओ सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि लोहिया मार्केट को चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। दुकान • आवंटन का मसौदा तैयार हो चुका है। एक माह के अंदर नीलामी के तहत दुकान आवंटन कर इस मार्केट को चालू करने की तैयारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago