बलिया- दूध में गिरी थी छिपकली, बिना देखे पी गई महिला, हुई मौत

आमतौर पर आपने कई बार अपने घरो में छिपकली देखी होंगी और वैसे भी घर में छिपकली का होना एक सामान्य सी बात है. हालांकि कुछ लोग घर में छिपकली के होने को शुभ मानते है और कुछ लोग अशुभ मानते है.

मगर क्या आप जानते है, कि यही छोटी सी दिखने वाली छिपकली आपके लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है. जी हां आमतौर पर हम कई बार खाने पीने वाली चीजों को ढक कर रखना भूल जाते है और ऐसे में कई जहरीले कीड़े मकौड़े खाने को दूषित कर देते है और फिर बिना किसी संकोच के हम वही खाना खा लेते है. जिसके चलते हमारे स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है. इसलिए खाने को हमेशा ढक कर रखना चाहिए.

दरअसल हम आपको ये हिदायत इसलिए दे रहे है क्यूकि बलिया के  रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारी गांव में छिपकली गिरा दूध पीने से ममता नाम की एक महिला की मौत होने से इलाके में कोहराम मच गया. खबर के मुताबिक मंगलवार की शाम को ममता ने परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद बचे दूध को गर्म कर पी लिया.

इस दौरान दूध के बर्तन में मरी छिपकली देख उसके होश उड़ गए. थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी. इस पर परिवार के सदस्य उसे रेवती स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुन कर गाँव के लोग  सदमे में आ गये .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago