बलिया में बिना सुरक्षा उपकरण जान दाव पर लगाकर लाइनमैन काम करने को मजबूर हैं। जिन्हें इस आधुनिक दुनिया में भी सुरक्षा उपकरण नहीं मिल रहे। लाइनमैनों को बिना किसी संसाधन तकनीकी खराबी ठीक करने के काम में लगा दिया गया है। विभागीय अनदेखी के कारण कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
बता दें जिले के सभी उपकेंद्रों पर एक जैसे हालात हैं। प्राइवेट लाइनमैन तैनात हैं। उन्हें न तो सीढ़ी दी गई है और न हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट। डिस्चार्ज रॉड, टेस्टर और सेफ्टी जूते तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि बैरिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार पाल ने बताया कि विद्युतकर्मियों को सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट दिया गया है। अन्य संसाधन भी बहुत जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…