सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदा पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण विरोध पर उतर आए और मुआवजा देने की मांग करने लगे। इससे काफी ज्यादा तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी भूषण मौर्या पहुंचे और उनके समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
बता दें कि सिवान कला गांव निवासी योगेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र सुग्रीव राम गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे चेतन किशोर गांव में सुभाष राय के हाते में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लाइनमैन द्वारा विद्युत उप केंद्र से सिडाउन भी लिया गया था। इसके बावजूद तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।
इस संबंध में सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ राकेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन द्वारा सिडाउन लिया गया था और विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति काटी गई थी। बिजली आपूर्ति कैसे बहाल हुई इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर नायब तहसीलदार द्वय रजनीश सिंह, सीपी यादव, थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक के अलावा संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…