Categories: बलिया

बलियाः ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदा पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण विरोध पर उतर आए और मुआवजा देने की मांग करने लगे। इससे काफी ज्यादा तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी भूषण मौर्या पहुंचे और उनके समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

बता दें कि सिवान कला गांव निवासी योगेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र सुग्रीव राम गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे चेतन किशोर गांव में सुभाष राय के हाते में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लाइनमैन द्वारा विद्युत उप केंद्र से सिडाउन भी लिया गया था। इसके बावजूद तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।

इस संबंध में सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ राकेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन द्वारा सिडाउन लिया गया था और विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति काटी गई थी। बिजली आपूर्ति कैसे बहाल हुई इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर नायब तहसीलदार द्वय रजनीश सिंह, सीपी यादव, थाना अध्यक्ष  दिनेश पाठक के अलावा संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago