बलिया- बिना चले ही खराब हुई लाखों की लिफ्टर मशीन, अनट्रैंड मैकेनिक ले रहे थे टेस्टिंग

बलिया। नव सृजित नगर पंचायत नगरा में लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई लिफ्टर मशीन एक दिन भी नहीं चल पाई। नगर पंचायत में विद्युत पोलो पर लाइट लगाने और ऊंचाई वाले अन्य कामों के लिए एक माह पहले लिफ्टर मशीन खरीदी गई थी जब से यह खरीदी गई तभी से खराब होकर परिसर में खड़ी है। ऐसे में यदि लाइट खराब हो गई तो फिर नई दोबारा नई लाइट लगाने में परेशानी हो रही है।

लिफ्टर जल्द ठीक कराने की मांग- जिसको लेकर भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जयप्रकाश जायसवाल ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। जिला संयोजक ने लिफ्टर को तत्काल ठीक कराने की मांग की है कहा कि इस मशीन के बिगड़ने से विद्युत खराबी आने पर उसे ठीक कराने काफी परेशानी हो रही है। इस मशीन को जनहित में ठीक कराना जरूरी है। मशीन ना होने की वजह से कई दिनों तक लाइट नहीं बदली जा रही है। जिससे लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

अनट्रैंड लोगों से खराब हुई मशीन– इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव का कहना है कि अनट्रैंड लोगों के टेस्टिंग की वजह से मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। कंपनी में शिकायत कर दी गई है गाजियाबाद से मैकेनिक दो से तीन दिन में आ जाएंगे और फिर मशीन जल्द ही ठीक हो जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago