बलिया: वरासत दर्ज करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करना सदर तहसील के गोविंदपुर खास के लेखपाल दिवाकर वर्मा को महंगा पड़ गया। एसडीएम सदर राजेश यादव ने शनिवार को लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।
सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो मिलने के बाद लेखपाल को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच के लिए तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
एसडीएम राजेश यादव ने बताया कि सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो प्राप्त होने के बाद उसकी जांच नायब तहसीलदार, गड़वार से जांच कराई गई। जांच में यह वीडियो सही मिला।
नायब तहसीलदार की रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को लेखपाल दिवाकर वर्मा को निलंबित कर दिया गया। निलम्बन अवधि में रजिस्टार कानूनगो सदर तहसील कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…