नेता प्रतिपक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बलिया में बाढ़ और कटान का उठाया मुद्दा

बलिया। घाघरा नदी में तीसरी बार आई भीषण बाढ़ और उससे हो रहे कटान की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अपनी विधानसभा क्षेत्र बांसडीह के अनेक गांवो का हवाला भी दिया और लिखा कि बांसडीह ब्लॉक के महाराजपुर रेवती के गोपालनगर, वशिष्टनगर मनियर के नवका गांव, ककरघट्टा, गोड़वली, एलासगढ़ कटान के मुहाने पर खड़े है। गांवो का नामोनिशान मिट ना जाय इसके लिए तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए।

राम गोविंद चौधरी ने कहा की मान्यवर आप को ज्ञात हो कि पिछले तीन सालों से लगातार घाघरा नदी में तबाही मचाने वाली बाढ़ आ रही है। जिससे किसानों की हजारों एकड़ जमीन नदी में समा गई है उसमें अतिवृष्टि से भी सुरहा के किनारे के किसान बर्वाद हो गए है। दह ताल के कारण हालपुर और मुड़ियारी के लोग भी तबाह है खरीफ की फसल बर्बाद हो गई और अब रवि की बुआई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने अपने पत्र में कई गांवों के नामों का जिक्र भी किया। और गांवों को बचाने की मांग की।

पत्र के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष ने दुःख जताते हुए कहा कि मैं लगातार तीन सालों से विधानसभा के अंदर इस समस्या के समाधान के लिए आवाज़ उठाता आया हूँ लेकिन दुख के साथ कहना है कि इस समस्या का ना कोई समाधान हुआ और नहीं किसानों को एक अधेला मुआवजा ही मिला। आप से उम्मीद के साथ आग्रह है कि तत्काल इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए। वहीं नेता प्रतिपक्ष के पत्र को मीडिया में जारी करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने स्वागत करते हुए कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के उत्तरदायित्व को दर्शाता हैं यह पत्र स्वागत योग्य है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago