Categories: बलिया

Ballia- जिंदा को मृतक दिखाकर जमीन कराई अपने नाम, DM के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

बलिया: जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखाकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। बैरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला आने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराते हुए एसडीएम बैरिया को जांच कर तत्काल न्याय दिलाने का निर्देश दिया है।

समाधान दिवस पर बिहार के भोजपुर जिले के कोसीहान (खामगांव) निवासी संतोष कुमार पुत्र अशोक चौधरी ने शिकायत की थी कि बैरिया तहसील के पटखौली परगना के खाता संख्या-3 के आराजी नंबर 20क, 21ख, 24ज, जो इनके पिता अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी के नाम अंकित है। इन खातों पर भोजपुर जिले के भुसौला दामोदरपुर निवासी शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश ने गलत तरीके से अंकित खातेदार अवधेश व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी को मृतक दिखा कर अपना नाम अंकित करा लिया है।

जबकि अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी अभी जीवित है। शिवकुमार के वारिस उनके पुत्र सतीश कुमार व पिंटू कुमार के अलावा उनकी विधवा विमला कुंवर हैं। यह प्रकरण आते ही जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम बैरिया को जांच करने कर त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद 6 जुलाई को शिकायतकर्ता संतोष कुमार के शिकायत पर थाना-दोकटी में गलत नाम अंकित कराने वाले व्यक्ति शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago