बलिया – किसान कल्याण केंद्र के लिए मिली जमीन, सुखपुरा में होगा निर्माण

बलिया। बेरुआरबारी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन तलाशने का काम पूरा हो गया है। सुखपुरा में जल्द ही किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। बता दें इस साल आवंटित 3 में से एक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण जमीन की तलाश में अटका हुआ था। अब जल्द ही केंद्र का निर्माण शुरू होगा।

किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट करने को सरकार ने साल 2019 में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण कराने का फैसला लिया। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक किसान कल्याण केंद्र बनना है। जिले में अलग-अलग सालों में अलग-अलग ब्लॉक में कुल नौ किसान कल्याण निर्माण के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी की गई।इस साल शासन ने जिले के रेवती, बेरुआरबारी और दुबहड़ ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए प्रति केंद्र 80.14 लाख की धनराशि भी जारी की। केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी। इसमें दुबहड़ ब्लॉक के सरयां और रेवती के मानसिंह छपरा गांव में केंद्र निर्माण शुरू है लेकिन बेरुआरबारी ब्लॉक के गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

बेरुआरबारी ब्लॉक के टंडवा में जमीन मिली भी लेकिन किन्हीं कारणों से रिजेक्ट हो गया। अब अधिकारियों ने सुखपुरा गांव में जमीन की तलाश पूरी कर ली है। जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की माने तो जल्द ही जमीन की मिट्टी की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago