बलिया डेस्क : बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के पचेव देवी मंदिर के समीप अज्ञात बदमाशों ने पचास वर्षीय अधेड़ को गुरुवार की देर रात गोली मार दी। आस-पास के लोगों ने उनको घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह निवासी लल्लन पांडेय कहीं से आ रहे थे। वह जैसे ही गांव के समीप स्थित देवी स्थान के पास पहुंचे बदमाशों ने तबाड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। जिसमें दो गोली लल्लन पांडेय को लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है।
वहीँ इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने विडियो शेयर कर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “योगी जी के जंगल राज में एक और परिवार अपराध की भेंट चढ़ गया बलिया में लल्लन पाण्डेय की हत्या कर दी गयी”
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…