Categories: बलिया

बलिया- किसान मोर्चा ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बलिया। रसड़ा में शहीद उधम सिंह का शहादत दिवस मनाया गया, जहाँ संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपने मांगे भी उठाई। किसान नेता राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक उस्मान को दिया। जिसमे किसानों से संबंधित मांगों को रखा गया।

ज्ञापन में किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाने, परिषदीय स्कूलों में प्राइवेट पब्लिक पार्टनर मॉडल योजना, अग्निपथ योजना, नई बिजली बिल आदि योजनाओं को रद्द करने की मांग की। सभी खाली पदों पर भर्ती करने की मांग भी उठाई। स्थानीय गांधी पार्क में बैठक कर सरकार की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों की आलोचना की। किसान मोर्चा के नेता राघवेंद्र ने कहा कि सरकार ने किसानों से किये वादे पूरे नहीं किये।

महंगाई, बेरोजगारी कम करने के बजाय सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।इससे न तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और न ही मंहगाई कम होगी। सरकार को अग्निपथ योजना, परिषदीय विद्यालयों प्राइवेट पब्लिक पार्टनर योजना को तत्काल वापस ले लेना चाहिए। इस मौके पर दुर्गविजय कुमार उर्फ धर्मचन्द्र, शिवपूजन, सदानन्द गौतम उर्फ राजा, डॉ. ओवैस असगर हाशमी, बृजेश यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago