बलियाः खतौनी में फ्रॉड के आरोपी कानूनगो को जेल, जमानत भी खारिज!

बलियाः खतौनी में फ्रॉड करने के आरोप में पूर्व लेखपाल और वर्तमान में नगरा सर्किल के कानूनगों को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने जमानत के लिए बेल लगाई थी जो रिजेक्ट हो गई।

बता दें कि उरैनी के प्रभात कुमार तिवारी, तत्कालीन लेखपाल अजीत कुमार सिंह व अन्य ने 2 अक्टूबर 2004 देव भूषण तिवारी के रजिस्टर्ड वारिस सत्य रंजन तिवारी के साथ मनोरंजन तिवारी का नाम लिख दिया था, जबकि सत्य रंजन तिवारी का नाम 2 अक्टूबर 1997 को ही हो गया था। वहीं मनोरंजन तिवारी की मृत्यु सन 1968 में हो चुकी थी।

जिस पर मुकदमा वादी प्रमोद कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी रसड़ा को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की थी। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी प्रभात कुमार तिवारी व अन्य के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

इस मामले में अजीत कुमार सिंह अदालत हाजिर नहीं हुए थे। आरोपी कानूनगो अजीत सिंह ने सीजेएम प्रथम की अदालत में कल यानी गुरुवार को सरेंडर किया और जमानत देने का प्रार्थना पत्र दिया जिसे खारिज करते हुए सीजेएम प्रथम ने आरोपी कानूनगो को जेल भेज दिया। अब आरोपी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी कानूनगो को उसके अपराध कारित वाले घटना स्थल गांव उरैनी के ही सर्किल नगरा का प्रभार तहसील प्रशासन ने दे रखा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago