बलिया में रंगदारी न देने पर पत्रकार के भाई पर हमला, एक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बेल्थरारोड क्षेत्र में एक पत्रकार के भाई पर हमला होने का मामला सामने आया है। जहां 3 हमलावारों ने पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

घटना बेल्थरारोड नगर की अति व्यस्त मोबाइल मार्केट बस स्टेशन गली की है जहां रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक 3 हमलावर बाइक से आ धमके और दुकानदार से रंगदारी में मोबाइल मांगने लगे। दुकानदार के अनभिज्ञता जाहिर करने पर हमलावर आग बबुला हो गये और हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

हमलावरों की इस हरकत से आस पास के दुकानदारों में खलबली मच गई और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की इस बीच हमलावर ने अपने बचाव में एक मकान की छत पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन धरो पकड़ो की माहौल में आम जनता की गिरफ्त में आ गया। एक हमलावर की राहगिरों नें जमकर धुनाई की और सीयर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

चोटिल हमलावर को स्थानीय पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर उपचार के लिए लाई। साथ ही घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और फरार 2 हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने कोई ख़बर चला दी थी जिसके को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago