Categories: बलिया

बलिया – 9 जनवरी को JNCU का चौथा दीक्षान्त समारोह, 34 मेधावियों को राजपाल देंगी मेडल

बलिया। जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में होगा। समारोह में 34 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 28 छात्राएं और 6 छात्र हैं। समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे।

समारोह को लेकर कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल 12ः30 बजे से 2ः49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। मेधावियों को मेडल देने के अलावा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी किट का वितरण करेंगी, जिसमें स्कूल बैग व पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित सामग्री होगी।

8 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम की रिहर्सल होगी। पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिये गये थे, जिसमें 25 छात्राएं और 7 छात्र थे। दो मेडल खेल के क्षेत्र में दिये गये थे। इस बार भी खेलो इण्डिया में यूनिवर्सिटी के छात्र गये हैं। यूथ फेस्टिवल में भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। विवि मेें रेडियो स्टेशन चलाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी लगातार कार्यशाला हो रही है।

जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आन्दोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं। वह मिसाइल मैन कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं। इनका आगमन भी हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

18 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago