बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरु, सपा- भाजपा में भिड़ंत की खबर

बलिया। प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरु हो गया है। वोट देने के लिए जिला पंचायत सदस्य पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। लेकिन इसी बीच खबर है कि सपा और बीजेपी दोनों दलों के भारी संख्या में समर्थक पहुंच गए हैं। संख्या इतनी ज्यादा है कि टीडी कॉलेज चौराहा पर जाम हो गया है और यहां दोनों समर्थकों के आपस में भीड़ने की नौबत को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। सुत्रों की मानें तो दोनों दलों में झड़प हुई है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी

किया है। वही वार्ड न0 03 के जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव और वार्ड नं0 02 के विनोद का फोटो व पहचान न मिलान होने से जिला प्रशासन ने अभी मतदान से रोक दिया है। मतदान केंद्र का माहौल गरमाने से पुलिस बल मौजूद है। कोशिश की जा रही है कि कोई भी हंगामा न हो। गौरतलब है कि बलिया जिला पंयात अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बीजेपी और सपा के लिए साख का सवाल बन चुका है। ऐसे में बीजेपी और सपा सीट पर कब्जा जमाने के लिए आखिरी कोशिश कर रही हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago