2 मंत्री और 5 विधायकों वाला बलिया जाम से बेहाल, ज़िला प्रसासन के ख़िलाफ़ लोगों का बढ़ा ग़ुस्सा !

बलिया डेस्क : बलिया को सुंदर बनाने का दावा करने वाला ज़िला प्रशासन शहर में जाम की समस्या से निपटने में नाकाम नज़र आ रहा है। शहर में जाम की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोहिया मार्केट इलाके का हाल तो ये है कि यहां से गुज़रने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। फेसबुक पर सनी राज नाम के यूज़र ने लोहिया मार्केट इलाके की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें सड़क पर भारी जाम लगा नज़र आ रहा है। वीडियो में गाड़ियां सड़क पर खड़ी या रेंगती दिखाई दे रही हैं।

इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यहां से गुज़रने वाले लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सनी राज ने वीडियो को शेयर करते हुए इसकी तुलना दिल्ली के करोल बाग़ से की है। उन्होंने इस स्थिति पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि दो मंत्री, पांच विधायकों और सांसदों वाले इस छोटे से शहर को ज़िला प्रशासन ने सुंदरीकरण करते करते दिल्ली का करोल बाग़ बना दिया।

बलिया ख़बर की टीम ने जब  मार्केट इलाके का जाएज़ा लिया तो पता चला कि इस जगह पर जाम की वजह अतिक्रमण, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े सवारी भरते वाहन और यातायात पुलिसकर्मियों की कमी है। हालांकि प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं।

लेकिन एक ओर प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा तो वहीं दूसरी ओर लोग फिर से पटरी पर अतिक्रमण कर ले रहे हैं। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिसकर्मियों की कमी की वजह से सड़क पर सवारी भरने वाले वाहन खड़े नज़र आते हैं।

जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शहर के ज्यादातर चौराहों पर नज़र डालें तो वहां कोई भी यातायात पुलिकर्मी दिखाई नहीं देता।  जाम की इस स्थिति के चलते लोगों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी बढ़ती जा रही। शहर के लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से ही यहां आए दिन जाम लगता है। ये लोग इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago