Categories: बलिया

बलिया: जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बलिया के चर्चित पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जलेश्वर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है हरि सिंह। जिसने पांच महीने बाद आज न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। हरि सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह के हत्या के मामले में हरि सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। हरि सिंह पर जलेश्वर सिंह हत्याकांड समेत पुलिस ने चार अन्य मामलों में भी एफआईआर दर्ज किए थे। इनमें से एक मामले में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। जबकि हरि सिंह पर जलेश्वर सिंह की हत्या का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।

पुलिस ने हरि सिंह पर इस मामले में 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। जुलाई, 2021 में हुए इस हत्या के मामले में अब हरि सिंह ने खुद ही समर्पण किया है। मामले में दूसरा आरोपी रहा हरिश पासवान पहले ही एसटीएफ की भेंट चढ़ चुका है। एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में हरिश पासवान का एनकाउंटर हो गया था।

7 जुलाई, 2021 को बलिया जिले के बैरिया के चिरैया मोड़ के पास ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही थी। हालांकि हरि सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। एक वक्त ऐसा भी आया जब पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट जलेश्वर सिंह के भाई नितेश कुमार सिंह ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने बीते 12 दिसंबर को हरि सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।

हरि सिंह पर इसके अलावा तत्कालीन विधायक भरत सिंह की गाड़ी पर फायरिंग करने का एक मामला दोकटी थाने में दर्ज है। ये मामला 2010 में दर्ज किया गया था। जलेश्वर सिंह हत्याकांड मामले में ही हरि सिंह पर धमकी देने के आरोप में बैरिया थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago