बलिया में कैदियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा, पिछले दिनों दो कैदियों के बाद अब एक और कैदी की मौत का मामला सामने आया है । बताया गया है की शराब बनाने और बेचने के आरोपी जिला कारागार में निरुद्घ क़ैद था । जिसके शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह कैदी की मौत हो गई।
जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बा निवासी कमलेश मिश्रा ( 45) पुत्र रामजी मिश्रा शराब बनाने व बेचने के मामले में दो नवंबर 2018 से जिला कारागार में निरुद्ध था। बताया कि इसे मिर्गी का दौरा भी आता था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चलता था। शनिवार की रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसकी जानकारी होते ही तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…