बलिया- अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी, जज, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

 

बलिया : बहुत जल्द कैदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जिला जेल में इसकी तैयारियां लगभग पूरी भी हो चुकी है। सोमवार को इसका ट्रायल भी होना है।

शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद लौटे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने यह जानकारी दी। उनके साथ जिला जज सुदीप कुमार बनर्जी व पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने भी जिला जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बैरक व जेल परिसर की साफ सफाई के अलावा जेल की अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

तीनों अधिकारी सबसे पहले जिला जेल के किचन में गए और भोजन आदि की गुणवत्ता को परखा। जिला जज ने निर्देश दिया कि कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहतर हो।

जिला अस्पताल में भी अधिकारियों ने जरूरी दवाओं की उपलब्धता के बाबत फार्मासिस्ट से पूछताछ की। वहां मरीजों का भी हालचाल जाना। इसके बाद बैरक से बाहर एक-एक कैदियों से बातचीत कर आश्वस्त हुए कि किसी की कोई समस्या तो नहीं।

महिला बैरक में भी तीनों अधिकारी गए और व्यवस्था जांची। इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago