Categories: बलिया

बलिया – निर्माण में अनियमितता उजागर, गंगा की लहरों से टकराकर बहा स्पर का 40% हिस्सा

बलिया में गंगा नदी की बाढ़ अभी भी कहर ढा रही हैं।
जहां गंगा की उतरती लहरें भी उत्पात मचाने लगी हैं। लहरों से टकराकर शनिवार की देर रात रामगढ़ में बने स्पर का कुछ हिस्सा बह गया। ठोकर के नोज के डाउन स्टिम का 40 प्रतिशत भाग कटकर गंगा की लहरों में बह गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने रात में ही जेसीबी लगाकर बोल्डर डालना शुरू कर दिया था।

स्पर से कुछ दूरी पर दो महीने पहले बना 460 मीटर लंबा रिवेटमेंट कार्य (तटबंध) का 40 मीटर भाग गंगा की लहरों में कट गया। यह स्थिति देख बाढ़ विभाग में हड़कंप मचा गया। केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार, गंगा का जलस्तर रविवार की शाम 4 बजे 57.320 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर घट रहा है।

गंगा की उतरती लहरें शनिवार की देर रात रामगढ़ में बने स्पर (ठोकर) संख्या 27.500 से टकराई। इससे ठोकर का नोज डाउन स्टिम पर करीब 40 प्रतिशत भाग कटकर गंगा की लहरों में बह गया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों की काली करतूतों को छिपाने के लिए रात में ही जेसीबी लगाकर बोल्डर डालना शुरू करा दिया, जो अभी भी जारी है।

बता दें 2020-21 में करीब 11 करोड़ तीन लाख 37 हजार रुपये की लागत से एक ठोकर का निर्माण अनमोल एसोसिएट्स ने किया था। ताकि एनएच 31 के साथ ही गांवों को भी गंगा की गोद में जाने से बचाया जा सके। लेकिन स्पर निर्माण में मानक की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। गंगा की उतरती लहरें स्पर की गुणवत्ता की सच्चाई बता रही हैं। जो लहरों से टकराकर बह गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago