जानें क्या होता है इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर? जिसका बलिया में आज किया गया गठन

बलिया डेस्क : बलिया में में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री  के निर्देश पर ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ तथा ‘सर्विलांस सेल’ का गठन कर दिया गया है। ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का प्रभारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन को बनाया गया है। वहीँ विकास भवन से इसका संचालन  किया जाएगा । इस टीम में एक अपर प्रभारी समेत दो सदस्य भी रखे गए हैं।

यह समिति टेलीफोन की व्यवस्था के साथ 24 घंटे कंट्रोल रूम के रूप में काम करेगी। आम लोगों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अन्य सभी विभागों से समन्वय बनाना, प्रतिदिन की हेल्थ बुलेटिन मीडिया व जन सामान्य की जानकारी के लिए जारी करना, महामारी से संबंधित कार्य कर रहे विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, नगर विकास, ग्राम्य विकास की सूचना का संकलन करना तथा शासन में उच्चधिकारियों के स्तर से अपेक्षित दैनिक सूचना भेजना इस समिति का काम होगा।

इसी प्रकार सर्विलांस सेल का भी गठन किया गया है जिसके प्रभारी एसडीएम सदर/संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को बनाया गया है इस टीम में भी अपर प्रभारी समेत दो सदस्य को रखा गया है।  सर्विलांस टीम प्रभावी कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैम्पलिंग तथा शीघ्र जांच रिपोर्ट प्राप्त हो, इसके लिए समन्वय एवं पत्राचार का काम करेगी। समस्त एल-1 फैसिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक का तिथिवार अपडेट रखेगी। साथ ही हॉस्पिटल में खानपान व अन्य सुविधाओं से संबंधित व्यवस्था का परीक्षण, रोगियों का फीडबैक नियमित रूप से प्राप्त कर उसके अनुसार सुधार करने की कार्यवाही भी करेगी। डीएसओ पोर्टल का अपडेटशन, कांटेक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग कार्य का फील्ड में सत्यापन भी सर्विलांस सेल का ही काम होगा।

क्या होता है इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर? -नगर पालिकाओं द्वारा COVID- 19 महामारी के प्रबंधन की दिशा में Smart Cities Mission के तहत स्थापित ‘एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र’ (Integrated Command and Control Centres- ICCC) को ‘वॉर रूम’ के रूप में उपयोग किया जाता है।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित ICCC का यातायात प्रबंधन, निगरानी, उपयोगी कार्यों तथा शिकायत निवारण के समन्वय केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता है। ICCC का उपयोग COVID- 19 महामारी से निपटने के लिये सरकार की अनुक्रिया (Government’s Response) प्रणाली के एक भाग के रूप में होता है।

ICCC तथा COVID- 19 प्रबंधन- राज्य सरकारों द्वारा ICCC का उपयोग COVID-19 महामारी के प्रबंधन संबंधी विभिन्न कार्यों में किया गया जैसे COVID-19 के खिलाफ कर्मचारियों को वर्चुअल ट्रेनिंग देने।  सार्वजनिक स्थानों की CCTV निगरानी, COVID- 19 के पॉज़िटिव मामलों की GIS मैपिंग तथा हेल्थकेयर वर्कर्स का GPS ट्रैकिंग करने में उपयोग करना। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वायरस के संभावित क्षेत्रों का विश्लेषण। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को आभासी प्रशिक्षण में उपयोग करना।

वीडियोकॉफ्रेंसिंग, टेली-काउंसलिंग, टेली-मेडिसिन में। चिकित्सा सेवाओं की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग करने में। हीट-मैपिंग तकनीकों का उपयोग करके संक्रमण रोधी योजना विकसित करना। भू-स्थानिक प्रणालियों का उपयोग करके COVID-19 के मामलों की मैपिंग करना। एकीकृत डेटा डैशबोर्ड तैयार करना तथा संक्रमित लोगों के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी करके बफर ज़ोन स्थापित करना।

जनता के लिये सूचना उपलब्धता-  ICCC के माध्यम से लोगों को COVID- 19 के मामलों की अपडेट सूचना प्रदान करने के लिये डैशबोर्ड के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों के स्थानिक मानचित्रण सहित COVID- 19 मामलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। दैनिक रिपोर्ट किये गए मामलों को तिथि, क्षेत्र, अस्पताल, आयु और लिंग के अनुसार वर्गीकृत करके पोर्टल पर अपडेट करने में ICCC का उपयोग किया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago