बलिया- बीमा, बिजली और पानी की भी अब डाक से होगी पेमेंट, ऐसे मिलेगी सुविधा

बलिया। जिले में डाक विभाग ने कई सुविधा दी है। जहां अब वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट ऑफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल आदि जमा कराना आसान हो गया है। आप चाहे तो घर बैठे भी इन भुगतानों को करा सकते हैं। इच्छुक लोगों को अपने नजदीकी डाकघर के डाकिये को फोनकर उन्हें घर के पते पर बुलाना होगा। इसके लिए वह आपसे अतिरिक्त चार्ज भी वसूल नहीं करेंगे और आपका काम भी हो जाएगा।सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदक का आईपीपीबी में खाता होना जरूरी है।

डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट ऑफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल आदि जमा करने की सुविधा सभी डाकघरों के साथ डाकियों द्वारा भी उपलब्ध है। इस सुविधा के लिए आवेदकों का इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) खाता होना जरूरी है। भुगतान की रकम आईपीपीबी खाते से ऑनलाइन कटेगी। अपना आईपीपीबी खाता नहीं है तो निकट संबंधी के खाते से भी भुगतान की सहूलियत भी दी गई है। बताया कि डाकिया घर पहुंचकर ग्राहक से उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नॉमिनी का विवरण और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता संख्या लेगा और अपने स्मार्ट फोन (माइक्रो एटीएम) से संबंधित भुगतान कर देगा। भुगतान का मैसेज ग्राहक के ईमेल आईडी और मोबाइल पर तत्काल पहुंच जाएगी।

इस नंबर पर कॉल कर बुलाए डाकिया- डाक अधीक्षक ने बताया कि वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट आफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल के भुगतान आदि की सुविधा प्रधान डाकघर, उप डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघर से भी ली जा सकती है। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल कर दें। अन्यथा इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक सेवा के टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिये को घर बुला सकते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago