हत्या के झूठे केस में 14 साल से जेल में बंद थे बलिया के मुकेश, हाईकोर्ट ने किया बरी

बलिया डेस्क : हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बलिया के एक कैदी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उसे केस में बरी कर दिया है। वो इस केस में 14 साल से जेल में बंद था। हत्या के इस मामले में कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों भी बरी किया है। हालांकि ये दोनों जेल में नहीं थे, इन्हें पहले ही ज़मानत मिल चुकी थी। कोर्ट ने ये फैसला घटना के समय चश्मदीद गवाहों की मौजूदगी को संदेहास्पद करार देते हुए सुनाया।

न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति एसके पचौरी की खंडपीठ ने मुकेश तिवारी, इंद्रजीत मिश्र और संजीत मिश्र की आपराधिक अपील को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया। पीठ ने कहा कि अभियोजन संदेह से परे आरोप साबित करने मे नाकाम रहा है और सत्र न्यायालय ने साक्ष्यों को समझने मे ग़लती की है।

कोर्ट ने कहा कि पूरे मामले को देखकर कहा जा सकता है कि हत्या को लेकर काल्पनिक कहानी गढ़ी गई। इस मामले में कई ऐसे बिंदु हैं जिनपर विचार ही नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि घटना की प्राथमिकी देरी से दर्ज की गई। जबकि पीड़ित दो बार थाने गए, अस्पताल जाते समय व अस्पताल से लौटते समय वे एफआईआर दर्ज करा सकते थे।

इसके अलावा मजरूबी चिट्ठी लिखे जाने का दिन व समय स्पष्ट नहीं है। बयान भी विरोधाभाषी है। आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं है। इससे पता चलता है कि हत्या को लेकर जो कहानी बताई गई वो काल्पनिक है। कोर्ट ने सत्र न्यायालय की सज़ा रद्द कर दी है और आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago