बलिया जिला जेल के कैदियों ने मेडिकल टीम पर किया हमला, ये है पूरा मामला

बलिया जिला जेल में मंगलवार की दोपहर मेडिकल जांच करने पहुंची टीम पर कैदियों ने एकाएक हमला कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए जिला जेल में अफरा-तफरी मच गयी, सूचना पर कई थानों की फोर्स जाकर मोर्चा संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ. उधर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ भी जिला जेल पहुंचकर घटना का जायजा लिया. जांच करने पहुंची टीम को हल्की चोटें आईं.

ज्ञात हो कि सोमवार की शाम कैदियों तक मोबाइल पहुंचाने के लिए कुछ लोग बाउंड्री वाल के बाहर से जेल के अंदर मोबाइल फेंका था, जो किसी बंदीरक्षक ने देख लिया और जेलर आकर बता दिया था. जिस पर संबंधित कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी तथा फेंके गए मोबाइल व सीम को नष्ट कर दिया गया था.

इसी बात से कुछ कैदी नाराज चल रहे थे, मंगलवार की दोपहर जैसे ही मेडिकल टीम रूटीन जांच में पहुंची तो कुछ कैदी चिकित्सक तथा चिकित्सा कर्मियों पर टूट पड़े इस दौरान कैदियों ने कैमरे आदि तोड़ने के साथ मेडिकल टीम के सदस्यों को मारपीट दिया. बंदीरक्षकों ने किसी प्रकार कैदियों के चंगूल से मेडिकल टीम को मुक्त कराया. इस दौरान पूरे जेल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी, सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और मोर्चा संभाला. इस दौरान जिलाधिकारी व एसपी भी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया.

एफआईआर दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई: जिलाधिकारी
घटना का जायजा लेने के उपरांत जेल के बाहर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि सोमवार की शाम कुछ लोग बाहर से बाउंड्री वाल के पास जाकर जेल के अंदर मोबाइल फेंका था, जिसके बाद संबंधित कैदियों को मोबाइल उठाते वक्त बंदीरक्षकों ने देख लिया, जिसके उनसे उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था. इसी बात से शायद वे नाराज चल रहे थे, दूसरे दिन इसी बात को लेकर जैसे ही मेडिकल टीम जांच करने पहुंची हमला कर दिया. संबंधित कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago