बलिया CMO का दावा- किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को असुविधा नहीं होगी

बलिया  में लचर स्वास्थ सुविधाओं के बीच जिले के चिकित्साधिकारी एसपी राय के  मुताबिक सभी सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों पर स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जून-जुलाई तक की सभी दवाएं मांग के अनुसार उपलब्ध हैं और स्टोर से जैसे-जैसे मांग आ रही है वैसे ही आगे की दवाओं के लिए डिमांड भेज दिया जा रहा है।

सिर्फ आई ड्राप आरसी लिस्ट में नहीं होने के कारण डिमांड नहीं भेजा गया है। इसकी खरीदारी लोकल स्तर से की जाएगी।  वह रविवार को पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी तमाम जानकारियां दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए 10 लाख ओआरएस की डिमांड भेजा गया है जो अगले हफ्ते तक सभी केन्द्रों पर भेज दिया जाएगा। कुछ लोग स्वास्थ्य विभाग और हमकों बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाने में लगे है।

फिर भी मै उनकी परवाह न कर, अपने कार्यो पर ध्यान दे रहे हैं। जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जहां कुछ समस्याएं आ रही थीं उसको दूर किया जा रहा है।

गर्मी में सभी केन्द्रों पर जनरेटर की व्यवस्था ठीक कर दी गई है और उनको बिजली कटौती पर जनरेटर चलाने का निर्देश किया गया है। यदि कहीं भी जरनेटर नहीं चलने की शिकायत मिलती है तो प्रभारी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago