बलिया में इन तारीखों में लाभार्थियों के घर तक पहुंचेगा पुष्टाहार

बलिया डेस्क :  कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस समय पूरे देश में लॉक डाउन है । इन परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी सभी गतिविधियाँ ठ़प हैं । इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गाँव लौटे लोगों की पहचान आदि के कार्यों में लगाया गया है । अब इसके साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने एक नई पहल करते हुए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुँचाने का निर्देश भी प्रदेश के सभी जिलों को दिया है ।

विभाग के निदेशक शत्रुघन सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है । ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की जाए । इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें । पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन करें ।

पत्र में कहा गया है कि पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, इसके लिए जरूरी है कि पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थी या उनके परिजनों के हस्ताक्षर अवश्य लिए जाएँ । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार के वितरण के सम्बन्ध में केंद्रवार 10, 13 और 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है । इसके लिए तिथिवार जिले स्तर से सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रवार एक रोस्टर जारी किया जायगा ।

घर-घर पहुंचाएंगी जरूरी सन्देश : आईसीडीएस विभाग के कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी पीयूष चन्द्र ने कहा कि पुष्टाहार वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका कोरोना वायरस को हराने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगी । जो इस प्रकार हैं-
• एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाये रखें
• खांसते-छींकते समय रूमाल या टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
• टीश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें
• कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें । केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते हैं।
• लॉक डाउन का पालन करें और घर पर ही रहें। न ही किसी के घर जाएँ और न ही किसी को अपने घर पर आमंत्रित करें ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago