बलिया। जहां एक और इस बार भीषण गर्मी में पारा बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी और इस गर्मी में बलिया में बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का पारा भी चढ़ रहा है। जहां सभी तहसीलों में बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। घंटों बिजली गुल रहने से गर्मी का लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में लोग बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
जब शहर में बिजली कटौती हो रही है तो जाहिर सी बात है कि ग्रामीण इलाके भी इलाके भी इस समस्या से अछूते नहीं है। विद्युत उपखंड बैरिया से सम्बद्ध ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। पिछले 4-5 दिनों से रात में भी 3 से 4 घंटे की कटौती हो रही है।भीषण गर्मी में बिजली की कटौती होने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। रात कटौती होने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जारी शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति की मांग की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…