Categories: बलिया

बलिया – ससना बहादुरपुर में आयुष्मान कार्ड का टारगेट पूरा न होने भड़के CDO, कारण बताओ नोटिस होगा जारी !

बलिया। बेल्थरा रोड के ससना बहादुरपुर गांव में लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड नहीं बनने पर नाराज सीडीओ ने नाराजगी जताई। साथ ही गांव की आशा कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने का आदेश दिया। दरअसल समाधान दिवस पर सीडीओ ससना बहादुरपुर गांव में आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट लेने गांव के पंचायत भवन पहुंचे थे।

दरअसल बेल्थरारोड में समाधान दिवस पर स्थानीय तहसील पहुंचे सीडीओ ने शनिवार को क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत सहायक द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था। लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम पाए जाने पर सीडीओ भड़क गए।

सीडीओ ने सीएचसी अधीक्षक राकेश कुमार सिंह व ग्राम प्रधान को आशा कार्यकत्री के खिलाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए आदेशित किया। सीडीओ आशा कार्यकत्री की इस लापरवाही से इतना नाराज़ थे कि उन्होंने अधीक्षक से यहां तक कहा कि वह लापरवाही के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान बलदेव यादव से उसके निष्कासन तक के लिए कहने का कार्य करें।

उधर सीडीओ के इस कड़ी टिप्पणी पर आशा कार्यकत्रियां में नाराजगी देखी गई। बाद में डीपीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचे तथा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के साथ अस्पताल के भवन का अवलोकन किया तथा वहां की प्रद्दत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago