Categories: बलिया

बलियाः अब सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगी अवैध सवारी गाड़ियां, परिवहन विभाग करेगा कार्यवाही

बलिया जिले की सड़कों पर अब बगैर कागजात सवारी गाड़ियां नहीं दौड़ सकेंगी। परिवहन विभाग के पुलिस की मदद से जिलेभर में अभियान चलाएगा और ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी, जो बगैर कागजात के सड़कों पर फर्राटे मारते हैं।

जिले में सैंकड़ों की तादात में अनफिट वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें बस से लेकर टेम्पो शामिल हैं। जिनके पास फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और इंश्योरेंस नहीं है। ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है साथ ही राजस्व का भी नुकसान होता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।

परिवहन विभाग की कार्यवाही के बाद अब सड़कों पर केवल वैध दस्तावेज वाली गाड़ियां ही चल सकेंगी। परिवहन विभाग की ओर से परमिट वाली गाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को संबंधित वाहन स्वामियों को भेजा रहा है।

इस सम्बंध में एआरटीओ अरुण कुमार राय का कहना है कि डग्गामार वाहनों के परिचालन पर काफी हद तक रोक लगी है। कुछ जगहों पर हो सकता है संचालित हो रही हो। चेकिंग अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago