बलिया डेस्क : बलिया में पुलिस द्वारा उत्पीडन को लेकर आम लोगों की शिकायतों की लम्बी फेहरिस्त है। तो अब खुद विभाग के लोग भी पुलिस उत्पीडन से अछूते नहीं है। ऐसी ही एक शिकायत लेकर स्थानीय थाना के होमगार्डो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मंत्री आनंद
स्वरूप शुक्ला से मिला और मंत्री से मिलकर दुब्हर थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल की कारगुजारियों की शिकायत से संबंधित पत्रक सौपा। इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी चौकीदारों से शरीर मालिश, कपड़े व बर्तन धुलवाने का काम कराते हैं।
जब कोई होमगार्ड करनेसे मना कर देता है तो थानाध्यक्ष द्वारा अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए उसे गैरहाजिर दिखाने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी दी जा जाती है।
इससे होमगार्ड मानसिक तनाव में है। जब शरीर मालिश या बर्तन घोना है तो कोई होमगार्ड की नौकरी क्यों करेगा। होमगार्डों ने मंत्री से इस मामले में न्याय करने की गुहार की है। उनके ज्ञापन पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पीडि़त चौकीदारों की हर संभव मदद की जाएगी और प्रभारी के खिलाफ जांच उपरांत कार्रवाई होगी।
इस दौरान सुशील कुमार, भरत पासवान, राजा शंकर यादव, जनार्दन राम, वकील राम, राजकुमार पासवान, शिवजी राम, सुनील राम, सुरेंद्र राम, राजबली राम, राम लखन राम, शिवनारायण राम, राजेंद्र यादव, रामा शंकर पासवान, बबलू पासवान, अमरनाथ राम, अर्जुन पासवान, जीऊत पासवान आदि रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…