Categories: बलिया

बलियाः 1 करोड़ 33 लाख खर्च करके बैरिया के गांवों में लगेगी हाईमास्ट फ्लड लाइट

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के गांव 1 करोड़ 33 लाख की लागत से जगमगाएंगे। अलग-अलग गांवों के कुल 44 सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट फ्लड लाइट लगाई जाएगी।

इस कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। विभाग की ओर से इस काम के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। संंबंधित ठेकेदार को आवंटन सौंपा गया है। सार्वजनिक स्थानों में मंदिर, मठ, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि शामिल हैं।

साल 2022-23 में विधायक निधि से कुल 44 स्थानों को चिन्हित कर कार्य प्रस्तावित किया गया था। प्रत्येक स्थान पर नौ मीटर ऊंचे हाईमास्ट गैलवनाइज्ड पोल लगेंगे। पोल पर 200 वॉट के 6 एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक स्थान पर अब कुल 3.03 लाख खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से टैंडर जारी कर दिया गया है। 13 व 14 फरवरी को टैंडर प्रपत्र खरीदा जा सकेगा।

15 फरवरी को टेंडर डालने व उसी दिन दोपहर में टेंडर पेपर खोलने का समय निर्धारित किया गया है। टेंडर आवंटन के बाद दो माह में कार्य पूरा कराने को समयसीमा निर्धारित की गई है। बलिया के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता जीएस यादव का कहना है कि विधायक निधि से बैरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर फ्लड लाइट लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर होगा। टेंडर आवंटन के बाद दो माह में कार्य पूरा कराने की समय सीमा तय की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago