बलिया: हार्ट अटैक से ग्राम प्रधान की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल

बलिया से दुखद खबर सामने आई। जहां नगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसुरिया के प्रधान सुरेश यादव का निधन हो गया। सोमवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे जनपद में माहौल गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में सुरेश यादव 107 मत से चुनाव जीत कर प्रधान बने थे। सोमवार की सुबह 6 बजे नित्यकर्म के लिए जाते वक्त हार्ट अटैक आया।

परिवार के लोग उन्हें लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मिलनसार प्रवृत्ति के धनी प्रधान के निधन से लोग स्तब्ध है। उनके निधन के बाद से लोग सांत्वना देने उनके घर पहुंचे हैं। परिवार वालों का ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं प्रधान के निधन से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago