Categories: बलिया

बलिया स्वास्थ्य विभाग का प्रधान लिपिक दयाशंकर बर्खास्त

बलिया के स्वास्थ्य विभाग में प्रधान लिपिक रहे दयाशंकर वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। बीते चार जनवरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक राजा गणपति आर ने पत्र जारी कर जिलाधिकारी और सीएमओ बलिया और चित्रकूट को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि दयाशंकर के बर्खास्तगी आदेश में लिखा गया है कि करीब 32 वर्षों तक बलिया में तैनात रहे दयाशंकर ने शासन के निर्देशों की बार-बार अवहेलना की। इसके साथ ही पत्नी की विकलांगता का फर्जी प्रमाणपत्र भी लगाया गया। 30 जनवरी 2019 को उन्हें चित्रकूट सीएमओ कार्यालय में स्थानांतरित किया गया था।

लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया। सीएमओ कार्यालय बलिया की उपस्थिति पंजिका में अपना हस्ताक्षर बनाता रहा। इसके बाद दयाशंकर के खिलाफ जांच की गई। वहीं इस कार्रवाई से विभाग में हड़ंकप मचा रहा। इधर स्वास्थ्य विभाग में करीब 40 स्वीपर चौकीदारों को नियमों को ताक पर रख कर वार्ड ब्वॉय और फील्ड वर्कर के पद पर प्रोन्नत किया गया है। जबकि वर्ष 2014 में स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन निदेशक अविनाश गौड़ ने पत्र भेज कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद परिवर्तन नहीं किए जाने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में जांच की जा रही है।

 

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago