बलिया: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, टीका लगाते ही दर्जनों बच्चे बीमार, मचा हड़कम्प

बलिया
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खसरा रूबेला टीकाकरण के दौरान बुधवार को नगरा क्षेत्र के देवरिया गांव में डेढ़ दर्जन बच्चो की हालत खराब हो गई। बच्चों की दशा देख विद्यालय के शिक्षक हलकान हो उठे।

गांव में खबर फैलते ही विद्यालय परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद नगरा से दो घण्टे बाद पांच एम्बुलेंसों के साथ चिकित्सक विद्यालय पर पहुँचे और विद्यालय पर ही प्राथमिक उपचार के बाद बीमार सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले आए,जहाँ उनका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के देवरिया गाँव मे सभी विद्यालयों पर खसरा एवं रूबेला का टीका लगाया जा रहा है। रामजन्म उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर स्टाफ नर्स विंदु यादव की देख रेख में टीका लगाया जा रहा था।

टीका लगाए जाने के आधे घण्टे बाद कक्षा 8 की विद्या भारती,हर्षित,दीपिका, गोल्डी, मोनिका, कक्षा 4 की मंचू सिंह, अंजनी, श्वेता, कृष्णा, राधेश्याम, अभय कुमार, कक्षा दो की प्रिया, चांदनी, अनामिका के अलावे कक्षा 7 के साधना, श्वेता आदि डेढ़ दर्जन छात्र छात्राओं को पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी व चक्कर आने लगा।

जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। स्टाफ नर्स बच्चों की हालत खराब देख विद्यालय से भाग गई।विद्यालय द्वारा जिले के आला अफसरों को बार बार मोबाइल से सूचना दी जा रही थी, तब दो घण्टे बाद नगरा से डा. राहुल सिंह पांच एम्बुलेंस के साथ विद्यालय पर पहुँचे और विद्यालय पर ही बच्चों का प्राथमिक उपचार आरम्भ कर दिए।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा आए, जहाँ उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. अमित राय के देख रेख चल रहा है। डॉ राय ने बताया कि बच्चे दहशत में है। खतरे में नही है। उनका स्वास्थ्य ठीक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago