बलिया- प्रधानाध्यापक ने किया खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्र व्यवहार, बीएसए ने किया सस्पेंड

बलिया बीएसए शिवनारायण सिंह लगातार शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता बरतने वाले शिक्षको-प्रधानाध्यपकों पर कार्यवाही कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने बड़ी कार्यवाही करते हुए शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय लाला टोला के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश रंजन को सस्पेंड कर दिया है।बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट को देखते हुए बीएसए ने यह पूरी कार्यवाही की है और जय प्रकाश रंजन को संस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार प्रधान अध्यापक पर खंड शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में अभद्र व्यवहार करने व शासनादेश/ विभागीय वित्तीय नियमों की अवहेलना करते हुए एमडीएम में गलत छात्र संख्या भरकर परोक्ष रूप से वित्तीय गबन करने का आरोप है।

इसके साथ ही मूल दायित्वों के विपरीत काम किए गए हैं। अपने दायित्वों का निर्वहन न करने के भी आरोप जयप्रकाश रंजन पर लगे हैं। इसके अलावा कम्पोजिट ग्राण्ट सहित समस्त मदों का अपव्यय एवं विद्यालय की रंगाई-पोताई न कराने का आरोप है। जिसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापक को उप्रावि बैरिया पर सम्बद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। बीएसए ने प्रकरण की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह को सौंपी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago