बलिया। जनपद के थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के नजदीक गांव तिखमपुर में लगे एचडीएफसी बैंक का लगा एटीएम को गुरूवार की रात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर पैसे उड़ाने का प्रयास किया।
गनीमत रहीं कि डायल 100 पुलिस अचानक आ जाने से चोर भाग निकलें। जिससे चोरी नहीं हो सकी। शहर के नजदीक हुए चोरी के प्रयास से लोगों में दहशत व्याप्त है।
बताया जाता है कि थाना कोतवाली बलिया के तिखमपुर गांव में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गुरूवार की रात्रि में करीब डेढ़ बजे अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा जा रहा था।
पुलिस रात्रि को गस्त कर रही थी। इसी बीच डायल 100 पुलिस वहां पहुंच गयी । तभी उसकी नजर एटीएम के सटर पर पडी जो खुला दिखा संदेह की दृष्टि से जो ही पुलिस एटीएम के तरफ गाडी मोडा तो उसकी लाईट देख अंदर से कुछ लोग भाग निकले जब एटीएम के अंदर जाकर पुलिस ने देखा तो पाया कि एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा जा रहा था! इसकी सुचना उन्होंने तुरंत ही सदर कोतवाली को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस कप्तान श्रीअपर्णा गांगुली ने बताया कि पुलिस की मुश्तैदी के कारण ही चोर भाग निकले। चोरी की घटना नहीं हो सकी। एटीएम में रखे पैसे बिल्कुल सुरक्षित है। छानबीन जारी है। जल्द ही चोर पुलिस के हिरासत में होगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…