पुलिस की मुश्तैदी से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को नहीं काट पाये चोर

बलिया। जनपद के थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के नजदीक गांव तिखमपुर में लगे एचडीएफसी बैंक का लगा एटीएम को गुरूवार की रात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर पैसे उड़ाने का प्रयास किया।

गनीमत रहीं कि डायल 100 पुलिस अचानक आ जाने से चोर भाग निकलें। जिससे चोरी नहीं हो सकी। शहर के नजदीक हुए चोरी के प्रयास से लोगों में दहशत व्याप्त है।

बताया जाता है कि थाना कोतवाली बलिया के तिखमपुर गांव में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गुरूवार की रात्रि में करीब डेढ़ बजे अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा जा रहा था।

पुलिस रात्रि को गस्त कर रही थी। इसी बीच डायल 100 पुलिस वहां पहुंच गयी ।  तभी उसकी नजर एटीएम के सटर पर पडी जो खुला दिखा संदेह की दृष्टि से जो ही पुलिस एटीएम के तरफ गाडी मोडा तो उसकी लाईट देख अंदर से कुछ लोग भाग निकले जब एटीएम के अंदर जाकर पुलिस ने देखा तो पाया कि एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा जा रहा था! इसकी सुचना उन्होंने तुरंत ही सदर कोतवाली को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस कप्तान श्रीअपर्णा गांगुली ने बताया कि पुलिस की मुश्तैदी के कारण ही चोर भाग निकले। चोरी की घटना नहीं हो सकी। एटीएम में रखे पैसे बिल्कुल सुरक्षित है। छानबीन जारी है। जल्द ही चोर पुलिस के हिरासत में होगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago