Categories: बलिया

बलिया – विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हर गांव पीपल’ अभियान की शुरूआत, सभी गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य

बलिया में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्री सारथी सेवा संस्थान के ‘हर गांव पीपल’ अभियान का शुभारंभ प्राचीन दुर्गा मंदिर नगरा में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यासागर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि हिमांशु प्रताप सिंह मंटू, प्रेमदा तिवारी मौजूद रहे।

हर घर पीपल अभियान के संयोजक अभिषेक सिंह गोलू ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम इस साल जिले के लगभग सभी गांवों तक पहुंचे। सह संयोजक रोहित शर्मा ने बताया कि पौधारोपण के साथ संरक्षण भी संस्था की जिम्मेदारी है। संस्था के संस्थापक संजीव गिरि ने कहा है कि हर गांव में इस संबंध में संगोष्ठी की जाएगी और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन कृपा शंकर सैनी ने किया और अध्यक्षता समरजीत सिंह ने की। संस्था ने सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह के साथ अंगवात्र देकर सम्मानित किया। अवितेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान संस्था के सदस्य धनजी पांडेय, उमा शंकर सैनी, लक्की सिंह,अभिषेक पाल, आलोक शुक्ला जिला मंत्री भाजपा, अरविन्द सिंह, देवनारायण प्रजापति, संतोष पाण्डेय, पप्पू सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, दीपू पाठक इत्यादि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago