Categories: बलिया

बलियाः मेंहदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के चौथे दिन ही दूल्हे की मौत

बलियाः नई नवेली दुल्हन शादी कर ससुराल आई थी, हाथों की मेंहदी सुर्ख लाल थी। लेकिन शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब विवाह के चार दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। घटना फेफना के वायना गांव की है।
जानकारी के मुताबिक दानी गिरी की मठिया निवासी सुरेंद्र गिरी के बड़े पुत्र मिथिलेश गिरी की शादी खूब धूम धाम से बलिया शहर के बालेश्वर मंदिर के पास हुई। 9 मई को बारात आयी और 10 मई को मिथिलेश अपनी पत्नी को डोली में लेकर अपने घर गया।
लेकिन अचानक ही दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू के चिकित्सक ने भी मिथिलेश को पीजीआई (लखनऊ) रेफर कर दिए। लखनऊ में 14 मई को मिथिलेश ने दम तोड़ दिया। मिथिलेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दुख का पहाड़ युवती पर टूटा, जिसकी हाथों की मेंहदी अभी छूटी भी नहीं थी, उससे पहले जीवनसाथ का साथ छूट गया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago