बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण बलिया के विकास की नई इबारत लिखेगा। जल परिवहन और बलिया आरा नई रेल लाइन बलिया को विकसित जनपद के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में विख्यात करेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बाद बलिया आरा रेल लाइन का शिलान्यास भी जल्द करने की कोशिश है। यह सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही।
दरअसल सांसद शुक्रवार को दोकटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रयागराज से कोलकाता तक नियमित गंगा नदी में पानी के जहाज का परिचालन शुरू होगा, जिससे सड़क मार्ग और रेल मार्ग से कम किराए में व्यापारी और किसान अपना माल देश के विभिन्न स्थानों पर ले जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बलिया और सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में चयन हुआ है। इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के सभी संसाधन उपलब्ध होने के साथ-साथ दोनों स्टेशन हाईटेक होंगे। बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने के संदर्भ में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से बात हुई है, साथ ही आश्वासन भी मिला है।
डुमाईगढ़ घाट से दोकटी घाट तक पक्की सीमेंट सड़क का निर्माण कराकर गंगा तट से सरयू तट को जोड़ा जाएगा। शिवपुर मे निर्माणाधीन सड़क पुल के रास्ते ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को आरा के फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा। यह दूरी महज 14 किलोमीटर होगी। इसके संदर्भ में भी कार्य योजना तैयार हो रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…