बलिया : दादा का सपना पूरा करने निकली पौती, डॉक्टर बनकर ही आई घर

बलियाः दादा का सपना था पौती डॉक्टर बनें, तो पौती कहां रुकने वाली थी। दादा के सपने को पूरा करने दिन रात मेहनत की और भर ली आसमान की उड़ान। अपने हौंसले और सालों मेहनत के दम पर MBBS की ड्रिगी हासिल की और बन गईं एक कुशल डॉक्टर।

हम बात कर रहें है जिले के ग्राम जैदोपुर मठिया छितौनी बलिया निवासी संस्कृति तिवारी की। जिन्होंने अपने अटूट दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की है। संस्कृति स्वर्गीय जगदंबा तिवारी जी की पौत्री हैं। जगदंबा तिवारी का बड़ा सपना था कि हमारी पौत्री डॉक्टर बने, जिसके बाद संस्कृति ने भी अपने दादा के सपने को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा दी और डॉक्टर बनकर ही घर आईं।

उनके डॉक्टर बनने के बाद से पूरे घर में खुशी की लहर है। बधाईयां देने रिश्तेदारों का आना लगा हुआ है , मिठाईयां बांटने का दौर जारी है। अपनी बिटिया की उपलब्धि पर पिता मनोज तिवारी और माता रानी तिवारी गर्व महसूस कर रहे हैं। हालांकि इन खुशी के पल के बीच तिवारी परिवार जगदंबा तिवारी को याद कर रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आज पिता जी की कमी महसूस हो रही है। वह यहां होते तो बेहद खुश होते।

वहीं संस्कृति की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। आस-पडौस के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई संस्कृति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेटी को अपना आर्शीवाद दे रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago